Wednesday, July 17, 2013

यदि आप सफलता चाहते हैं तो आपको कष्टों को अपनाना ही होगा

यदि आप सफलता चाहते हैं तो आपको कष्टों को अपनाना ही होगा। स्मरण रखें कि प्रत्येक सफल व्यक्ति की एक कष्टमय कहानी होती है और प्रत्येक कष्टमय कहानी का एक सफल अंत होता है।
जीवन में सफलता पाने के लिये आशावादी बनना तथा चिंता को त्यागना अत्यावश्यक है। यदि आप सोचते हैं कि किसी समस्या को हल किया जा सकता है तो चिंता करने की क्या आवश्यकता है और यदि आप सोचते हैं कि किसी समस्या को हल नहीं किया जा सकता तो चिंता करने से फायदा ही क्या है?
  • यदि सफलता ही आपका उद्देश्य है तो कभी भी पीछे जा कर खराब शुरुवात को बदलने का प्रयास न करें बल्कि इसी क्षण से एक नई शुरुवात कर दें।
  • स्वयं की गलतियों को पहचानने वाला व्यक्ति अवश्य ही सफलता प्राप्त करता है। दूसरों की गलती निकालना बहुत सरल है किन्तु स्वयं की गलती को स्वीकार करना अत्यन्त मुश्किल काम है।
  • गलतियाँ ही अनुभव का आधार है। यद्यपि गलती कष्ट देती है किन्तु स्वयं के द्वारा की गई अनेकों गलतियों का संग्रह ही अनुभव है।
  • दूसरों की शिकायत करने वाला व्यक्ति हमेशा अशांत रहता है और कभी भी सफल नहीं हो पाता। सफलता और शांति पाने के लिये बेहतर है कि स्वयं को बदलें।
  • अश्रु कायर बहाते हैं। अतः साहसी बनें और किसी अवसर के खो जाने पर कभी भी आँसू न बहायें।
  • जीवन में परिवर्तन एक प्राकृतिक नियम है। अतः परिवर्तन को स्वीकारें। परिवर्तन को स्वीकारने पर अन्य सभी बातें अपने आप ही परिवर्तित हो जायेंगी।
  • दुःखी होने वाले व्यक्ति की जग हँसाई होती है और प्रत्येक परिस्थिति में प्रसन्न रहने वाले को प्रसंशा मिलती है। दूसरों को प्रसन्न रखने वाले को जीवन सलाम करती 

Saturday, April 13, 2013

मनुष्य को सदा अपनी पिछली पराजय को याद करना चाहिये – चाणक्य नीति

आचार्य सदा कहते थे कि हमारी सबसे बड़ा गुरू हमारी पिचली पराजय होती है । हम अपनी हार को याद कर बेहतर रणनीति का चयन कर सकते हैँ । अत: अपनी पराजय से हताश होने के बजाए उसे अपना प्रेरणा सत्रोत्र बनाना चाहिए ॥

Monday, January 14, 2013

शेरो से आँख मिला बैठे

कुत्तो की हिम्मत कैसे हुई, शेरो से आँख मिला बैठे या तो कुत्तो में ताकत आई, या शेर बुजदिल बन बैठे...?? गीदड़ ने आखिर कैसे, शेरो का रस्ता मोड़ दिया क्या गीदड़ में है दम या शेरो ने शिकार करना छोड़ दिया...??? शायद अब शेरनियो ने शेरो को जनना छोड़ दिया या खून शेरो का पानी है, तभी तो लड़ना छोड़ दिया, कुत्ते करेंगे राज अब, और शेर मांद में सोयेगा बैठ कही किसी कोने में फिर, किस्मत को अपनी रोयेगा थुकेगी दुनिया गर शेर होकर, तुम कुत्तो से डर जाओगे फट जायेगा कलेजा कुत्तो का, जो एक बार गुर्राओगे.....!!!

Friday, January 11, 2013

पहाड़ों को हिला देने में सक्षम परमवीरों - योद्धाओं का राष्ट्र।

किन्तु कमजोर सरकार। हमारी सरकार, चाहे किसी पार्टी-नेता की हो, पाक में खौफ पैदा कर सके यह असंभव ही है। किन्तु करना ही होगा। अटल बिहारी वाजपेयी से मनमोहन सिंह तक ने ऐसा कुछ नहीं किया। इसीलिए तो मुंबई 26/11 हुआ। इसीलिए मेंढर में सिर काट दिया। इसीलिए तो माओवादी हमारे जिस्म में बम रखने लगे। नो मैन्स लैंड! वास्तव में। नियंत्रण रेखा पर भी ‘नो मैन्स लैंड’ होता है। जवान के जिस्म में बम रखने का दृश्य भी जिस मशहूर हॉलीवुड फिल्म से हैं- उसका नाम भी ‘नो मैन्स लैंड’। और नेतृत्व के अभाव का अहसास भी तो हमें ‘नो मैन्स लैंड’ बना देता है।

Saturday, September 15, 2012

सफलता के चाहे जितने ही ऊंचे शिखर पर पहुंच जाये

एक मूर्तिकार पिता ने पुत्र को भी अपनी कला सिखायी , जीवन यापन के लिये दोनों हाट में जाकर अपने द्वारा बनायी मूर्तियां बेचते थे .. पिता को मूर्तियों के बदले 50-60 रुपये मिल जाते थे वहीं पुत्र को मात्र 10-20 रुपये ही । पिता हर हाट के बाद पुत्र को सुधार के लिये प्रेरित करता और क्या त्रुटियां उसे दूर करनी है उनका विश्लेषण करता । यही क्रम चलता रहा अब हाट में पिता की मूर्तिया में 50-60 तक और पुत्र की 100-120 तक बिकने लगीं । सुधारने का क्रम पिता ने तब भी बंद नही किया .. पुत्र ने एक दिन झुंझलाकर कहा - पिताजी अब तो दोष निकालना बंद कर दीजिये , अब मेरी मूर्तियां आपसे दुगने दामों पर बिकती हैं । पिता मुस्कुराया और बोला - बेटा सही कह रहे हो ..पर एक बात तुम जानते हो जब मैं तुम्हारी आयु का था तब मुझे भी प्रारंभ में बहुत कम दाम मिलते थे तब मेरे पिता भी मेरे दोषों को सुधारने के लिये बताते थे पर जब मुझ उनसे अधिक दाम मिलने लगा तब मैने उनकी बातें अनसुनी कर दी और मेरी आमदनी 50-60 पर ही रुक गयी .. मैं चाहता हूं कि तुम वह भूल न करो , अपनी त्रुटियों को समझने और सुधारने का क्रम सदैव जारी रखो ताकि बहुमूल्य मूर्तियां बनाने वाले कलाकारों की श्रेणीं मे पहुंच जाओ । ...
. " सफलता के चाहे जितने ही ऊंचे शिखर पर पहुंच जाये पर माता , पिता , गुरु , वरिष्ठ जनों की सीखों का निरादर कभी नहीं करना चाहिये क्योंकि उनका ध्येय हमें शीर्ष पर पहुंचाना होता है न कि हमारा पतन । " :))

Friday, June 8, 2012

जीवन में उत्थान और पतन चलता ही रहता है

जीवन में उत्थान और पतन चलता ही रहता है। भौतिक सफर में ऐसा हो तो आश्चर्य नहीं, लेकिन आध्यात्मिक यात्रा में भी ऐसा हो जाता है और इसकी चिंता पालना चाहिए। कई बार पतन के बाद भी उत्थान का क्रम बन जाता है, लेकिन जीवन की कुछ स्थितियां ऐसी होती हैं कि पतन पर पहुंचकर आदमी उत्थान पर पहुंचना ही नहीं चाहता।

इसका उदाहरण है रावण। रावण एक ऐसा पात्र है जिसको कई बार अनेक पात्रों ने अपने-अपने स्तर पर समझाया था। हनुमानजी, अंगद, शूर्पणखा, मंदोदरी, मारीच जैसे लोगों ने उसे समझाया लेकिन उसे समझ में नहीं आया। मानस रोगों का वर्णन करते हुए लिखा गया है-


'मोह सकल व्याधिन कर मूला।'


मोह ही मूल है और रावण साक्षात मोह का प्रतीक है। मेघनाथ काम है और शूर्पणखा अंदर की वासना है। रावण को मेघनाथ और शूर्पणखा दोनों बहुत प्यारे थे। शूर्पणखा का अर्थ है जिसके नाखून बड़े हों। इंद्रियों में जो वासनाएं होती हैं उसकी तुलना नाखूनों से की जाती है।

यानी एक सीमा तक वासना ठीक है, उसके बाद नाखूनों को काट देना चाहिए। जो अपने नाखून नहीं काटेगा, समाज में उसका जीवन अमर्यादित हो जाएगा। कुछ लोगों का मानना है कि रावण ने कुछ गलत नहीं किया था। उसकी बहन की नाक काटे जाने पर उसने राम की पत्नी का हरण कर लिया। शूर्पणखा ने राम-लक्ष्मण से विवाह का प्रस्ताव रखा, इसमें क्या गलत था।

इस प्रसंग को लोग गहराइयों में नहीं देखते। शूर्पणखा ने पूरे समय झूठ बोला था, छल किया था। रावण ने शूर्पणखा यानी छल का पक्ष लिया। जो छल का पक्ष लेता है वह रावण के समान होता है और पतन में गिरने के बाद उत्थान की संभावना को रावण ने स्वयं नकार दिया था।

Monday, January 16, 2012

संदेह होना स्वाभाविक है, पर हमें विश्वास जीतना आना चाहिए

जीने की राह.. जीवन में संदेह और विश्वास का खेल चलता ही रहता है। जब अपने पर ही संदेह होने लगे तो उसका निराकरण आत्मविश्वास से होता है, लेकिन जब दूसरों पर संदेह हो तो या तो हमें उदारता से उन पर विश्वास करना पड़ेगा या सामने वाले को अपनी निष्ठा, ईमानदारी व योग्यता से संदेह का निवारण करना पड़ेगा।

फिर आज के दौर में विश्वास करना भी कठिन काम है। देखा जाता है कि मनुष्य, मनुष्य से बात कर रहा होता है, लेकिन भीतर ही भीतर हर शब्द को संदेह की दृष्टि से तौल ही रहा होता है। भरोसा ही नहीं होता कि आदमी की उपस्थिति, शब्दों और निर्णयों में कितनी सच्चई है।

सुंदरकांड में हनुमानजी और सीताजी की बातचीत हो रही थी। हनुमानजी सीताजी के सामने अपने आप को रामजी का दूत साबित कर चुके थे, लेकिन फिर भी सीताजी को उनकी क्षमता पर संदेह था। हे सुत कपि सब तुम्हहि समाना। जातुधान अति भट बलवाना।। हे पुत्र! सब वानर तुम्हारे ही समान (नन्हे-नन्हे) होंगे, राक्षस तो बड़े बलवान योद्धा हैं।

अत: मेरे हृदय में भारी संदेह है कि तुम जैसे बंदर राक्षसों को कैसे मारोगे? हनुमानजी समझ गए कि संदेह का निवारण अब शब्दों से नहीं होगा। यह सुनकर हनुमानजी ने अपने शरीर को विशालकाय बना लिया। तब उन्होंने बताया कि हम आचरण से ही दूसरों के प्रति विश्वसनीय हो सकते हैं।

तुलसीदासजी ने लिखा - सीता मन भरोस तब भयऊ। पुनि लघु रूप पवनसुत लयऊ।। तब सीताजी के मन में विश्वास हुआ। हनुमानजी ने फिर छोटा रूप धारण कर लिया। इसलिए संदेह होना स्वाभाविक है, लेकिन हमें विश्वास जीतना भी आना चाहिए।

Tuesday, January 3, 2012

जो बीत गई सो बात गई

जो बीत गई सो बात गई

जीवन में एक सितारा था
माना वह बेहद प्यारा था
वह डूब गया तो डूब गया
अम्बर के आनन को देखो
कितने इसके तारे टूटे
कितने इसके प्यारे छूटे
जो छूट गए फिर कहाँ मिले
पर बोलो टूटे तारों पर
कब अम्बर शोक मनाता है
जो बीत गई सो बात गई

जीवन में वह था एक कुसुम
थे उसपर नित्य निछावर तुम
वह सूख गया तो सूख गया
मधुवन की छाती को देखो
सूखी कितनी इसकी कलियाँ
मुर्झाई कितनी वल्लरियाँ
जो मुर्झाई फिर कहाँ खिली
पर बोलो सूखे फूलों पर
कब मधुवन शोर मचाता है
जो बीत गई सो बात गई

जीवन में मधु का प्याला था
तुमने तन मन दे डाला था
वह टूट गया तो टूट गया
मदिरालय का आँगन देखो
कितने प्याले हिल जाते हैं
गिर मिट्टी में मिल जाते हैं
जो गिरते हैं कब उठतें हैं
पर बोलो टूटे प्यालों पर
कब मदिरालय पछताता है
जो बीत गई सो बात गई

मृदु मिटटी के हैं बने हुए
मधु घट फूटा ही करते हैं
लघु जीवन लेकर आए हैं
प्याले टूटा ही करते हैं
फिर भी मदिरालय के अन्दर
मधु के घट हैं मधु प्याले हैं
जो मादकता के मारे हैं
वे मधु लूटा ही करते हैं
वह कच्चा पीने वाला है
जिसकी ममता घट प्यालों पर
जो सच्चे मधु से जला हुआ
कब रोता है चिल्लाता है
जो बीत गई सो बात गई।।

Monday, December 19, 2011

सफलता सिर्फ जीतने में ही नहीं होती, कभी-कभी हारना भी पड़ता है

कई बार हम बाहरी सफलताएं हम पर हावी हो जाती हैं। कुछ सफलताएं पाने के बाद ऐसा भी महसूस होता है कि हमने अपना कुछ खो दिया है। सिर्फ भौतिक सफलताओं और संसाधनों पर टिकने वालों के साथ ऐसा ही होता है। हमें अपने भीतर की सफलता, यानी शांति और संतुष्टि के लिए भी सोचना चाहिए। कभी-कभी ऐसा भी होता है कि हम हार कर भी संतुष्टि महसूस करते हैं।

भगवान कृष्ण के जीवन को देखिए। श्रेष्ठ अवतार और सर्वशक्तिमान होते हुए भी उन पर रणछोड़ होने का आक्षेप लगा। जो अवतार अपने एक चक्र से पूरी सेना के विनाश की शक्ति रखता हो, वो आखिर क्यों युद्ध का मैदान छोड़कर भागेगा। जरासंघ के सामने भी कृष्ण ने मैदान छोड़ा।

बलराम हर बार कृष्ण पर नाराज होते कि यादव वंश में आजतक कोई कायर नहीं हुआ, जो मैदान छोड़कर भाग जाए। युद्ध के लिए घर से सजधज कर निकले और युद्ध भूमि में आते ही पीठ दिखाकर भाग जाए।

कृष्ण बलराम के इस उलाहना को अक्सर हंस कर टाल जाते थे। वे कहते दाऊ हर बार जरूरी नहीं कि युद्ध जीता ही जाए। युद्ध का परिणाम सिर्फ जीतने या हारने तक सीमित नहीं होता है। इसका परिणाम तो इसके बाद की स्थिति पर निर्भर है। एक युद्ध में हजारों सैनिक मारे जाते हैं। उनसे जुड़े लाखों परिजन असहाय और दु:खी होते हैं। अगर सैनिकों की बलि चढ़ाकर जीत हासिल कर भी ली तो उसका लाभ ही क्या।

मैदान से भागने पर युद्ध टल जाता है, हजारों-लाखों जानें बच जाती हैं। अगर इसके लिए कोई आरोप या आक्षेप लगता है तो यह कोई घाटे का सौदा नही है। मैदान से भागने पर युद्ध टल जाता है, यह मेरे लिए शांति और संतुष्टि दोनों की बात है कि मेरे भागने से हजारों सैनिकों की जानें बच गई।

आपको ज्यादा सीधा-साधा नहीं होना चाहिए वरना हमेशा रहना पड़ेगा परेशा

जीवन में कई बार हमें हमारे स्वभाव के कारण या तो सुख प्राप्त होता है या दुख। आजकल जैसा वातावरण है उसके अनुसार जो सीधे-साधे लोग हैं उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इस संबंध आचार्य चाणक्य कहते हैं कि-

अतिहि सरल नहिं होइये, देखहु जा बनमाहिं।

तरु सीधे छेदत तिनहिं, बांके तरु रहि जाहि।।

जिन लोगों का स्वभाव अधिक सीधा-साधा है, उन्हें ऐसे नहीं रहना चाहिए क्योंकि यह अच्छा नहीं है। वन में हम देख सकते हैं जो पेड़ सीधे होते हैं सबसे पहले काटने के लिए उन्हें ही चुना जाता है।

आचार्य चाणक्य कहते हैं कि जिन लोगों का स्वभाव जरूरत से ज्यादा सीधा, सरल और सहज होता हैं उन्हें अक्सर समाज में परेशानियों का ही सामना करना पड़ता है। चालक और चतुर लोग इनके सीधे स्वभाव का गलत फायदा उठाते हैं। ऐसे लोगों को दुर्बल ही समझा जाता है। अनावश्यक रूप से लोगों की प्रताडऩा झेलना पड़ती है। अत्यधिक सीधा स्वभाव भी मूर्खता की श्रेणी में ही आता है। अत: व्यक्ति को थोड़ा चतुर और चालक भी होना चाहिए। ताकि वह जीवन में कुछ उल्लेखनीय कार्य कर सके। इसका एक सटीक और प्रत्यक्ष उदाहरण है जंगल में लगे सीधे वृक्ष। सामान्यत: देखा जा सकता है कि जंगल में लगे सीधे वृक्ष ही सबसे काटने के लिए चुने जाते हैं। इसी प्रकार हमारे जीवन में भी जो लोग सीधे-साधे होते हैं उनसे चतुर लोग अनुचित लाभ अवश्य ही उठाते हैं।

Wednesday, September 21, 2011

धधक जाते हैं। धड़कनें तेज हो जाती हैं।

धधक जाते हैं। धड़कनें तेज हो जाती हैं। ‘धिक्कार है’- मन के भीतर से निकलता है।
पहले वे थे- तो कहते थे, ‘सब्र का बांध टूटने वाला है,’ अब आप हैं, कहा था, अगली बार सहन नहीं करेंगे। वे हमें तोड़ गए किन्तु सब्र न छोड़ा। आप का ‘अगली बार’ आ गया, जीवन के शिखर पर सचमुच अवसर है, सहन मत कीजिएगा।
कई व्यवस्थाएं स्वत: कायर होती हैं। इर्द-गिर्द नाकारा घेरा हो तो नेतृत्व भी अकर्मण्य हो जाता है। कायरता, वीरता को धकेल देती है। किन्तु इतनी बड़ी सेना में कुछ तो योद्धा होंगे? उन्हें ईश्वर के लिए, देश के लिए, मत रोकिएगा।

Sunday, July 3, 2011

एक सबक

एक दिन शहर में रहनेवाले एक समृद्ध परिवार में पिता अपने बेटे को गांव दिखाने ले गये. वे उसे यह दिखाना चाहते थे कि दुनिया में बहुत गरीब लोग भी रहते हैं. दो दिन एक गरीब परिवार के खेत पर बिताने के बाद जब वे वापस लौट रहे थे, तब पिता ने पूछा, ‘‘बेटे यह अनुभव कैसा रहा? तुमने देखा कि लोग कितने गरीब हो सकते हैं ?’’

बेटे ने कहा, ‘‘हां पिताजी, मैंने देखा कि हमारे पास एक कुत्ता है, इनके पास चार. हमारा स्विमिंग पूल गार्डन के आधे हिस्से में है. इनकी नदी पता नहीं कहां तक जाती है. हमने गार्डन में विदेशों से मंगाये हुए लैंप लगाये हैं. इनके पास रात में अनेक सितारे हैं. हमारे घर में बड़ा-सा आंगन है, जबकि इनके लिए पूरी धरती ही आंगन है.

हमारे रहने की जगह एक प्लॉट पर बना मकान है, पर इनके पास रहने की जगह की कोई सीमा नहीं है. हमारे पास घर के काम करने के लिए नौकर हैं, जबकि ये खुद एक-दूसरे की मदद करते हैं. हम अपने खाने-पीने का सामान बाजार से खरीदते हैं और ये अपना भोजन खुद उगाते हैं. हमने अपनी सुरक्षा के लिए दीवारें बनायी हैं, परंतु ये सभी मित्र मिल कर एक-दूसरे की रक्षा करते हैं.’’

पिता अपने बेटे की बात सुन कर अवाक रह गये. उन्होंने कहा, ‘‘हम अपने सारे कार्यो के लिए एक-दूसरे पर निर्भर रहते हैं. झूठ का गर्व करते हैं. जो सेवा करते हैं, उन्हें हम तुच्छ समझते हैं. बेटे तुमने आज मेरी आंखें खोल दी हैं, जिन्हें हम गरीब समझते हैं, वास्तव में वे ही सबसे धनी हैं. हम उनके सामने कुछ भी नहीं.’’शिक्षा सोच-विचार और व्यवहार की गरीबी धन की गरीबी से बड़ी से होती है.

Thursday, June 23, 2011

दुनिया में बड़ा होना है तो छोटा होना आना चाहिए

जीवन में ज्ञान, कर्म और उपासना तीनों में से कोई भी मार्ग चुन लें, समस्याएं हर मार्ग पर आएंगी। लेकिन अच्छी बात यह है कि हर समस्या अपने साथ एक समाधान लेकर ही चलती है। समाधान ढूंढ़ने की भी एक नजर होती है।

सामान्यत: हमारी दृष्टि समस्या पर पड़ती है, उसके साथ आए समाधान पर नहीं। श्रीरामचरितमानस के सुंदरकांड में जब हनुमानजी लंका की ओर उड़े तो सुरसा ने उन्हें खाने की बात कही। पहले तो हनुमानजी ने उनसे विनती की।

इस विनम्रता का अर्थ है शांत चित्त से, बिना आवेश में आए समस्या को समझ लेना। जब सुरसा नहीं मानी और उसने अपना मुंह फैलाया। जोजन भरि तेहिं बदनु पसारा। कपि तनु कीन्ह दुगुन बिस्तारा।। सोरह जोजन मुख तेहिं ठयऊ। तुरत पवनसुत बत्तिस भयऊ।।

उसने योजनभर (चार कोस में) मुंह फैलाया। तब हनुमानजी ने अपने शरीर को उससे दोगुना बढ़ा लिया। उसने सोलह योजन का मुख किया, हनुमानजी तुरंत ही बत्तीस योजन के हो गए। यह घटना बता रही है कि सुरसा बड़ी हुई तो हनुमानजी भी बड़े हुए।

हनुमानजी ने सोचा कि ये बड़ी, मैं बड़ा, इस चक्कर में तो कोई बड़ा नहीं हो पाएगा। दुनिया में बड़ा होना है तो छोटा होना आना चाहिए। छोटा होने का अर्थ है विनम्रता।

दुनिया जब भी जीती जाएगी, विनम्रता से जीती जाएगी। बड़ा होकर सिर्फ किसी को हराया ही जा सकता है। इसीलिए हनुमानजी ने छोटा रूप लिया और सुरसा के मुंह से बाहर आ गए।

Tuesday, June 7, 2011

बड़े बड़ाई ना करें, बड़े न बोलें बोल

वेदांत का नियम है कि जो पत्थर दीवार पर लग सकता है, वह रास्ते में पड़ा नहीं रह सकता।

हम लोग अक्सर शिकायत करते हैं कि मुझ में तो बहुत प्रतिभा है, पर कोई मेरी कद्र नहीं करता। मैं तो योग्य हूं, पर समाज में भ्रष्टाचार व्याप्त है, रिश्वत चलती है, मेरी प्रतिभा को समाज नहीं देखता आदि-आदि...। इस तरह के हम अनेक बहाने ढूंढ लेते हैं। पर ये बहाने हम अपनी कमियों को छुपाने के लिए करते हैं।

वास्तविकता यह है कि समाज जितना स्वार्थी होगा, लोग जितने अधिक मतलबी होंगे, नि:स्वार्थ व्यक्ति की कद्र उतनी ही ज्यादा बढ़ेगी। स्वार्थी व्यक्ति भी नि:स्वार्थी से ही संबंध रखना चाहता है। अपने जीवन में देखें तो बात स्पष्ट हो जाएगी। हम दर्जी कैसा चाहते हैं? हम घर में काम करने वाली बाई कैसी चाहते हैं? हम डॉक्टर या चार्टर्ड अकाउंटेंट कैसा चाहते हैं -जो ईमानदार हो, स्वार्थरहित हो। हम स्वार्थी नौकर, दर्जी, डॉक्टर आदि कभी नहीं चाहते।

बड़े बड़ाई ना करें , बड़े न बोलें बोल।

रहिमन हीरा कब कहे , लाख टका मेरा मोल।।


यदि कोई व्यक्ति गुणी है तो लोग उसे अपने सिर - माथे पर स्थान देते हैं। इसलिए कभी भी आपके जीवन में निराशा के बादल छाएं तो कृपया दूसरों पर या भगवान पर दोष मत डालें। भगवान कृष्ण गीता में कहते हैं , एक ही व्यक्ति आपका मित्र है , एक ही व्यक्ति आपका शत्रु है - और वह हो आप स्वयं !

एक महल में एक कमरा था , जिसमें चारों तरफ दर्पण थे। एक राजकुमार उसमें घुसा और अपने आपको चारों तरफ से निहारा तथा चला गया। गलती से कमरे का दरवाजा खुला रह गया और एक कुत्ता उस दर्पण वाले कमरे में घुस गया। कुत्ते को चारों तरफ अनेक कुत्ते दिखे। कुत्ता भौंका तो सारे कुत्ते भौंका। कुत्ते ने छलांग मारी तो सारे कुत्तों ने छलांग मारी। इस आपाधापी में कुत्ता लहूलुहान होकर गिर पड़ा।

क्यों न अपने जीवन को हम उस राजकुमार की ही तरह जिएं , सोचिएगा इस बात पर।

Tuesday, May 24, 2011

माँ तो सबकी एक-जैसी होती है

बस से उतरकर जेब में हाथ डाला। मैं चौंक पड़ा। जेब कट चुकी थी। जेब में था भी क्या? कुल नौ रुपए और एक खत, जो मैंने माँ को लिखा था कि—मेरी नौकरी छूट गई है; अभी पैसे नहीं भेज पाऊँगा…। तीन दिनों से वह पोस्टकार्ड जेब में पड़ा था। पोस्ट करने को मन ही नहीं कर रहा था।



नौ रुपए जा चुके थे। यूँ नौ रुपए कोई बड़ी रकम नहीं थी, लेकिन जिसकी नौकरी छूट चुकी हो, उसके लिए नौ रुपए नौ सौ से कम नहीं होते।



कुछ दिन गुजरे। माँ का खत मिला। पढ़ने से पूर्व मैं सहम गया। जरूर पैसे भेजने को लिखा होगा।…लेकिन, खत पढ़कर मैं हैरान रह गया। माँ ने लिखा था—“बेटा, तेरा पचास रुपए का भेजा हुआ मनीआर्डर मिल गया है। तू कितना अच्छा है रे!…पैसे भेजने में कभी लापरवाही नहीं बरतता।”



मैं इसी उधेड़-बुन में लग गया कि आखिर माँ को मनीआर्डर किसने भेजा होगा?



कुछ दिन बाद, एक और पत्र मिला। चंद लाइनें थीं—आड़ी-तिरछी। बड़ी मुश्किल से खत पढ़ पाया। लिखा था—“भाई, नौ रुपए तुम्हारे और इकतालीस रुपए अपनी ओर से मिलाकर मैंने तुम्हारी माँ को मनीआर्डर भेज दिया है। फिकर न करना।… माँ तो सबकी एक-जैसी होती है न। वह क्यों भूखी रहे?…

तुम्हारा— जेबकतरा भाई

Monday, April 11, 2011

दोस्ती किस तरह निभाते हैं

दोस्ती किस तरह निभाते हैं, मेरे दुश्मन मुझे सिखाते हैं। नापना चाहते हैं दरिया को, वो जो बरसात में नहाते हैं। ख़ुद से नज़रें मिला नही पाते, वो मुझे जब भी आजमाते हैं। ज़िन्दगी क्या डराएगी उनको, मौत का जश्न जो मनाते हैं। ख़्वाब भूले हैं रास्ता दिन में, रात जाने कहाँ बिताते हैं।

Friday, February 4, 2011

काँच की बरनी और दो कप चाय ..plz dont ignore this

जीवन में जब सब कुछ एक साथ और जल्दी - जल्दी करने की इच्छा होती है , सब कुछ तेजी से पा लेने की इच्छा होती है , और हमें लगने लगता है कि दिन के चौबीस घंटे भी कम पड़ते हैं , उस समय ये बोध कथा , "काँच की बरनी और दो कप चाय" हमें याद आती है।
दर्शनशास्त्र के एक प्रोफ़ेसर कक्षा में आये और उन्होंने छात्रों से कहा कि वे आज जीवन का एक महत्वपूर्ण पाठ पढाने वाले हैं ...

उन्होंने अपने साथ लाई एक काँच की बडी़ बरनी ( जार ) टेबल पर रखा और उसमें टेबल टेनिस की गेंदें डालने लगे और तब तक डालते रहे जब तक कि उसमें एक भी गेंद समाने की जगह नहीं बची... उन्होंने छात्रों से पूछा - क्या बरनी पूरी भर गई ? हाँ ... आवाज आई ...

फ़िर प्रोफ़ेसर साहब ने छोटे - छोटे कंकर उसमें भरने शुरु किये धीरे - धीरे बरनी को हिलाया तो काफ़ी सारे कंकर उसमें जहाँ जगह खाली थी , समा गये , फ़िर से प्रोफ़ेसर साहब ने पूछा , क्या अब बरनी भर गई है, छात्रों ने एक बार फ़िर हाँ ... कहा

अब प्रोफ़ेसर साहब ने रेत की थैली से हौले - हौले उस बरनी में रेत डालना शुरु किया , वह रेत भी उस जार में जहाँ संभव था बैठ गई, अब छात्र अपनी नादानी पर हँसे... फ़िर प्रोफ़ेसर साहब ने पूछा , क्यों अब तो यह बरनी पूरी भर गई ना ? हाँ? अब तो पूरी भर गई है .. सभी ने एक स्वर में कहा ..

सर ने टेबल के नीचे से चाय के दो कप निकालकर उसमें की चाय जार में डाली , चाय भी रेत के बीच स्थित थोडी़ सी जगह में सोख ली गई ...

प्रोफ़ेसर साहब ने गंभीर आवाज में समझाना शुरु किया ?

इस काँच की बरनी को तुम लोग अपना जीवन समझो ....टेबल टेनिस की गेंदें सबसे महत्वपूर्ण भाग अर्थात भगवान, परिवार, बच्चे, मित्र , स्वास्थ्य और शौक हैं, छोटे कंकर मतलब तुम्हारी नौकरी, कार, बडा़ मकान आदि हैं और रेत का मतलब और भी छोटी - छोटी बेकार सी बातें, मनमुटाव, झगडे़ है?

अब यदि तुमने काँच की बरनी में सबसे पहले रेत भरी होती तो टेबल टेनिस की गेंदों और कंकरों के लिये जगह ही नहीं बचती, या कंकर भर दिये होते तो गेंदें नहीं भर पाते, रेत जरूर आ सकती थी..


ठीक यही बात जीवन पर लागू होती है ... यदि तुम छोटी - छोटी बातों के पीछे पडे़ रहोगे और अपनी ऊर्जा उसमें नष्ट करोगे तो तुम्हारे पास मुख्य बातों के लिये अधिक समय नहीं रहेगा ... मन के सुख के लिये क्या जरूरी है ये तुम्हें तय करना है ।

अपने बच्चों के साथ खेलो, बगीचे में पानी डालो, सुबह पत्नी के साथ घूमने निकल जाओ, घर के बेकार सामान को बाहर निकाल फ़ेंको, मेडिकल चेक - अप करवाओ ... टेबल टेनिस गेंदों की फ़िक्र पहले करो, वही महत्वपूर्ण है... पहले तय करो कि क्या जरूरी है... बाकी सब तो रेत है....


छात्र बडे़ ध्यान से सुन रहे थे .. अचानक एक ने पूछा , सर लेकिन आपने यह नहीं बताया कि "चाय के दो कप" क्या हैं ? प्रोफ़ेसर मुस्कुराये, बोले.. मैं सोच ही रहा था कि अभी तक ये सवाल किसी ने क्यों नहीं किया... इसका उत्तर यह है कि, जीवन हमें कितना ही परिपूर्ण और संतुष्ट लगे, लेकिन अपने खास मित्र के साथ दो कप चाय पीने की जगह हमेशा होनी चाहिये।

गब्बर सिंह' का चरित्र चित्रण

गब्बर सिंह' का चरित्र चित्रण

1. सादा जीवन, उच्च विचार: उसके जीने का ढंग बड़ा सरल था. पुराने और मैले
कपड़े, बढ़ी हुई दाढ़ी, महीनों से जंग खाते दांत और पहाड़ों पर खानाबदोश
जीवन. जैसे मध्यकालीन भारत का फकीर हो. जीवन में अपने लक्ष्य की ओर इतना
समर्पित कि ऐशो-आराम और विलासिता के लिए एक पल की भी फुर्सत नहीं. और
विचारों में उत्कृष्टता के क्या कहने! 'जो डर गया, सो मर गया' जैसे
संवादों से उसने जीवन की क्षणभंगुरता पर प्रकाश डाला था.

२. दयालु प्रवृत्ति: ठाकुर ने उसे अपने हाथों से पकड़ा था. इसलिए उसने
ठाकुर के सिर्फ हाथों को सज़ा दी. अगर वो चाहता तो गर्दन भी काट सकता था.
पर उसके ममतापूर्ण और करुणामय ह्रदय ने उसे ऐसा करने से रोक दिया.


3. नृत्य-संगीत का शौकीन: 'महबूबा ओये महबूबा' गीत के समय उसके कलाकार
ह्रदय का परिचय मिलता है. अन्य डाकुओं की तरह उसका ह्रदय शुष्क नहीं था.
वह जीवन में नृत्य-संगीत एवंकला के महत्त्व को समझता था. बसन्ती को
पकड़ने के बाद उसके मन का नृत्यप्रेमी फिर से जाग उठा था. उसने बसन्ती के
अन्दर छुपी नर्तकी को एक पल में पहचान लिया था. गौरतलब यह कि कला के
प्रति अपने प्रेम को अभिव्यक्त करने का वह कोई अवसर नहीं छोड़ता था.


4. अनुशासनप्रिय नायक: जब कालिया और उसके दोस्त अपने प्रोजेक्ट से नाकाम
होकर लौटे तो उसने कतई ढीलाई नहीं बरती. अनुशासन के प्रति अपने अगाध
समर्पण को दर्शाते हुए उसने उन्हें तुरंत सज़ा दी.

5. हास्य-रस का प्रेमी: उसमें गज़ब का सेन्स ऑफ ह्यूमर था. कालिया और
उसके दो दोस्तों को मारने से पहले उसने उन तीनों को खूब हंसाया था. ताकि
वो हंसते-हंसते दुनिया को अलविदा कह सकें. वह आधुनिक युग का 'लाफिंग
बुद्धा' था.


6. नारी के प्रति सम्मान: बसन्ती जैसी सुन्दर नारी का अपहरण करने के बाद
उसने उससे एक नृत्य का निवेदन किया. आज-कल का खलनायक होता तो शायद कुछ और
करता.


7. भिक्षुक जीवन: उसने हिन्दू धर्म और महात्मा बुद्ध द्वारा दिखाए गए
भिक्षुक जीवन के रास्ते को अपनाया था. रामपुर और अन्य गाँवों से उसे जो
भी सूखा-कच्चा अनाज मिलता था, वो उसी से अपनी गुजर-बसर करता था. सोना,
चांदी, बिरयानी या चिकन मलाई टिक्का की उसने कभी इच्छा ज़ाहिर नहीं की.


8. सामाजिक कार्य: डकैती के पेशे के अलावा वो छोटे बच्चों को सुलाने का
भी काम करता था. सैकड़ों माताएं उसका नाम लेती थीं ताकि बच्चे बिना कलह
किए सो जाएं. सरकार ने उसपर 50,000 रुपयों का इनाम घोषित कर रखा था. उस
युग में 'कौन बनेगा करोड़पति' ना होने के बावजूद लोगों को रातों-रात अमीर
बनाने का गब्बर का यह सच्चा प्रयास था.


9. महानायकों का निर्माता: अगर गब्बर नहीं होता तो जय और वीरू जैसे
लुच्चे-लफंगे छोटी-मोटी चोरियां करते हुए स्वर्ग सिधार जाते. पर यह गब्बर
के व्यक्तित्व का प्रताप था कि उन लफंगों में भी महानायक बनने की क्षमता
जागी.

hi

hi every one after long time i am posting a blog .

Sunday, November 7, 2010

Happy deepawali

Romil tripathi and Romil tripathi's family celebrate Deppawali .we enjoy very much .in this time my all family member are very happy ......